मूलांक 2 का भविष्य 2022 : नई कार्य योजना से सफलता मिलेगी

Answer : नई कार्य योजना से सफलता मिलेगी

किसी भी महीने की 2, 11, 20 या 29 तारीख को जिन व्यक्तियों का जन्म हुआ है, उनका मूलांक 2 बनता है। मूलांक दो वालों के स्वामी चंद्रमा हैं। मन नए कार्यों की ओर प्रेरित होगा। अपनी महिला सहकर्मी से सहयोग, या महिला व्यापार में पार्टनर हो, तो लाभ मिलने की संभावना है। बगैर सोचे-समझे किसी महत्वपूर्ण कार्य को न करें। नई कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले ईष्ट मित्रों की सलाह अवश्य लेनी चाहिए। नौकरीपेशा वालों को अपने उत्तरदायित्व को समझना होगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से वर्ष कुछ संभलकर चलने का है। परिवार में वाद-विवाद से बचें। किसी और के कामों में दखलअंदाजी करना ठीक नहीं रहेगा। स्त्री जातकों के लिए यह वर्ष बहुत ही महत्वपूर्ण होगा। युवतियों को अपने जीवनसाथी का चुनाव करने का अवसर प्राप्त होगा और माता का सहयोग भी मिलेगा। साल के अंत में विवाह के योग भी बनेंगे। मन को भ्रमित होने से बचाना होगा। नौकरीपेशा महिलाओं को मनोनुकूल कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा।

उपाय
चावल का दान करें।

शुभ रंग : सफेद, गुलाबी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Mulank 2 Ka Bhavishya 2022