पंजाब के राज्यपाल का नाम क्या है?

(A) वी.पी. सिंह बदनोर
(B) बनवारीलाल पुरोहित
(C) कप्तान सिंह सोलंकी
(D) जनरल सुनिथ फ्रैंसिस रोडगिस

governors

Answer : बनवारीलाल पुरोहित

Explanation : पंजाब के राज्यपाल का नाम बनवारीलाल पुरोहित है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 27 अगस्त 2021 को तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित को पंजाब और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया था। बनवारीलाल पुरोहित को अतिरिक्त प्रभार दिए जाने से पहले, वीपी सिंह बदनोर पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक थे। बदनौर का कार्यकाल हाल ही में खत्म हो गया था। बयान में कहा गया है कि अपने कर्तव्यों के अलावा बनवारीलाल पुरोहित पदभार संभालने की तिथि से नियमित व्यवस्था होने तक पंजाब के राज्यपाल का काम देखेंगे। पंजाब के राज्यपाल के दायित्व के अलावा राष्ट्रपति ने पुरोहित को चंडीगढ़ का प्रशासक भी नियुक्त किया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित को पंजाब के राज्यपाल के रूप में कार्यों का निर्वहन करने के लिए नियमित व्यवस्था होने तक अस्थायी तौर पर नियुक्त किया।
Tags : पंजाब भारत के राज्यपाल
Useful for : UPSC, PCS, Bank, SSC, Railway
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Name Of Governor Of Punjab