आयलजैपर क्या है?

(A) यह तैलीय पंक तथा बिखरे हुए तेल के उपचार हेतु पारिस्थितिकी के अनुकूलन विकसित प्रौद्योगिकी है।
(B) यह समुद्र के भीतर तेल अन्वेषण हेतु विकसित अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी है।
(C) यह आनुवंशिक इन्जीनियरी से ​निर्मित उच्च मात्रा में जैव-ईंधन प्रदान करने वाली मक्का की किस्म है।
(D) यह तेल के कुओं में आकस्मिक उपजी लपटों को नियंत्रित करने वाली अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी है।

Answer : यह तैलीय पंक तथा बिखरे हुए तेल के उपचार हेतु पारिस्थितिकी के अनुकूलन विकसित प्रौद्योगिकी है।

आॅयलजैपिंग एक नई तकनीक हैं, जिसमें आॅयलजैपिंग जीवाणुओं का प्रयोग किया जाता है। यह पारिस्थतिकी के अनुकूल (Eco-Friendly) तकनीकी है तथा इसका प्रयोग तैलीय पंक तथा बिखरे हुए तेल के उपचार हेतु किया जाता है। अगस्त, 2010 में मुंबई तटीय क्षेत्र में बिखरे हुए तेल के उपचार हेतु इस तकनीकी का प्रयोग किया गया था। यह तकनीकी The Energy and Resources Institute (TERI) द्वारा बनाई गई हैं। आॅयल जैपिंग प्रोजेक्ट डिपार्टमेंट आॅफ बायोटेक्नोलॉजी द्वारा समर्थित थी। इस तकनीकी में पांच प्रकार के जीवाणु को कार्न पाउडर में मिश्रित किया जाता है। यही मिश्रण आॅयल जैपर कहलाता है। आॅयल जैपर तेल में उपस्थित हाइड्रोकार्बन को खाता है आॅयल जैपर को पॉलीथीन बैग में बंद करके ट्रांसपोर्ट किया जाता है।
Useful for : CTET, UPTET and all Teacher Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Oiljepar Kya Hai