पनामा नहर किन दो महासागरों को जोड़ती है?

(A) लाल सागर और भूमध्य सागर
(B) अटलांटिक महासागर और पैसिफिक महासागर
(C) हिंद महासागर और पैसिफिक महासागर
(D) एड्रियाटिक सागर और काला सागर

Question Asked : UPSC NDA/NA Exam 2020

Answer : अटलांटिक महासागर और पैसिफिक महासागर

Explanation : वर्ष 1914 में खोली गई पनामा नहर दो महासागरों अटलांटिक महासागर और पैसिफिक महासागर को जोड़ती है। इस नहर की कुल लंबाई 72 किमी, चौड़ाई 90 मीटर तथा गहराई 12 मीटर है। इसका निर्माण पनामा जलडमरूमध्य को काटकर किया गया है। इसका निर्माण 14 अगस्त, 1914 को पूरा हो गया था। अतः यह 15 अगस्त, 1914 को खोली गई थी। इस नहर के निर्माण में अमेरिका के पूर्वी तथा पश्चिमी तटों की दूरी 8000 मील कम हो गई है। इस नहर में जलपोतों को प्रवेश करने हेतु लॉक्स तंत्र (जहाज को ऊपर नीचे करने वाला तंत्र) का निर्माण किया गया है। इस नहर को पार करने में जलयान को 8 घंटे लगते हैं।
Tags : पनामा नहर
Related Questions
Web Title : Panama Nahar Kin Do Mahasagro Ko Jodti Hai