पेरिस जलवायु समझौता कब लागू हुआ?

(A) 4 नवंबर, 2016
(B) 30 नवंबर, 2015
(C) 12 दिसंबर, 2015
(D) 22 दिसंबर, 2015

Answer : 4 नवंबर, 2016

Explanation : पेरिस जलवायु समझौता 4 नवंबर, 2016 से लागू हुआ​ था। जलवायु परिवर्तन पर अंकुश के इस ऐतिहासिक समझौते के लिए सर्वसम्मत सहमति पेरिस में 12 दिसंबर, 2015 को सम्पन्न कॉप-21 (COP-21) में बनी थी। जिसके बाद संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन समझौता (United Nations Framework Convention on Climate Change-UNFCCC) 4 नवंबर, 2016 से लागू हो गया। ग्रीन हाउस गैसों के उत्सर्जन में कम-से-कम 55 प्रतिशत हिस्सेदारी वाले 55 देशों द्वारा औपचारिक पुष्टि के प्रभावी होने की आवश्यक दशा 5 अक्टूबर, 2016 को पूरी हो गई थी, जिसके 30 दिनों के पश्चात यह समझौता 4 नवंबर, 2016 से प्रभावी हो गया। इसका उद्देश्य ग्रीन हाउस गैसों के उत्सर्जन पर अंकुश लगाकर ग्लोबल वार्मिंग को औद्योगिक क्रांति के पहले के स्तर से अधिकतम 2 डिग्री सेल्सियस नीचे रखना है।
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Paris Jalvayu Samjhauta Kab Lagu Hua