पारिस्थितिक पिरामिड किसने दिए?

(A) यूजीन ओडुम
(B) विक्टर अर्नेस्ट शेल्फ़र्ड
(C) चार्ल्स एल्टन
(D) डेनिस चिट्टी

Answer : चार्ल्स एल्टन (Charles Elton)

पारिस्थितिक पिरामिड चार्ल्स एल्टन ने दिए थे। किसी भी पारिस्थितिक तंत्र के प्राथमिक उत्पादकों एवं विभिन्न श्रेणी के उपभोक्ताओं (प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं उच्चतम श्रेणी के जंतुओं) की संख्या, जीव भार (Biomass) तथा संचित ऊर्जा (Energy Contents) में परस्पर एक प्रकार का संबंध होता है। इन संबंधनों को जब चित्र के रूप में दिखाया जाता है तो इसे पारिस्थितिक पिरामिड कहा जाता है। पारिस्थितिक पिरामिड का विचार सर्वप्रथम चार्ल्स एल्टन ने वर्ष 1927 में रखा था। अत: इसे 'एलटोनियन पिरामिड्स' भी कहा जाता है।
Tags : करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी पर्यावरण प्रश्नोत्तरी भूगोल प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, SSC, Railway, NTSE, TET, BEd, Sub-inspector Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Paristhitik Piramid Kisne Die