पेरू की पहली महिला राष्ट्रपति कौन बनी है?

(A) फ्रांसिस्को सगस्ती
(B) डीना बोलुआर्टे
(C) ओलांटा हुमाला
(D) मार्टिन विजकार्रा

Answer : डीना बोलुआर्टे (Dina Boluarte)

Explanation : पेरू की पहली महिला राष्ट्रपति डीना बोलुआर्टे (Dina Boluarte) बनी है। पूर्व राष्ट्रपति पेड्रो कैस्टिलो को महाभियोग प्रस्ताव के बाद पद से हटाने के बाद उपराष्ट्रपति डीना बोलुआर्टे नई राष्ट्रपति बनीं गई। बोलुआर्टे जुलाई 2021 में पेरू की पहली उपराष्ट्रपति भी बनी थी। डीना बोलुआर्टे राष्ट्रपति के रूप में जुलाई 2026 तक इस पद पर रहेंगी। बता दे​ कि पूर्व राष्ट्रपति पेड्रो ने देश में संसद को भंग करने और इमरजेंसी सरकार बनाने की कोशिश की थी, जिसके बाद पेरू कांग्रेस ने उनके खिलाफ महाभियोग चलाकर उन्हें पद से हटा दिया। इसके बाद गिरफ्तार भी कर लिया गया।

पेरू की 130 सदस्यीय कांग्रेस में राष्ट्रपति पेड्रो को पद से हटाने के लिए 101 विधायकों ने वोटिंग की थी। वोटिंग के दौरान महाभियोग के पक्ष में 101 वोट पड़े जबकि इसके खिलाफ सिर्फ छह वोट पड़े। वहीं, 10 सांसदों ने इस प्रक्रिया से दूरी बनाए रखी। इसके बाद पेड्रो ने आधीरात में जनता को संबोधित करते हुए कहा कि वह बेहद ईमानदार शख्स हैं और उनकी ईमानदारी पर कोई उंगली नहीं उठा सकता। उन्होंने खुद पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों से भी इनकार किया है।
Tags : पेरू राष्ट्रपति
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Peru Ki Pahali Mahila Rashtrapati Kaun Bani Hai