फिलीपींस के नये राष्ट्रपति कौन है?

(A) रोड्रिगो दुतेर्ते
(B) रीवेन रिवलिन
(C) फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर
(D) पॉल कागमे

Answer : फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर

Explanation : फिलीपींस के नये राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर (Ferdinand Romualdez Marcos Jr.) है। उन्होंने फिलीपींस के 17वें राष्ट्रपति के रूप में 30 जून 2022 को मनीला के नेशनल म्यूजियम में शपथ ली। मार्कोस जूनियर ने रोड्रिगो दुतेर्ते का स्थान लिया, जिन्होंने अपना छह साल का कार्यकाल पूरा किया। बता दे कि फिलीपीन संविधान के अनुसार राष्ट्रपति का कार्यकाल छह साल का होता है। मार्कोस जूनियर ने मई में राष्ट्रपति चुनाव में प्रतिद्वंद्वी मारिया लियोनोर रोब्रेडो पर 60 प्रतिशत मतों के साथ जीत हासिल की थी। फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर दिवंगत नेता फर्डिनेंड मार्कोस के बेटे है। जो एक तानाशाह के रूप में 1965 से 1986 तक देश पर शासन किया। लेकिन मानवाधिकारों के दुरुपयोग और बढ़ते भ्रष्टाचार के कारण उन्हें हटा दिया गया। उनके शासनकाल के दौरान, देश ने 1972-1981 तक मार्शल लॉ का पालन किया, जहां सरकार की आलोचना करने के लिए कई लोगों को प्रताड़ित किया गया, कैद किया गया या मार दिया गया।
Tags : कौन क्या है राष्ट्रपति
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Philippines Ke Naye Rashtrapati Kaun Hai