पंजाब का मुख्य भोजन क्या है?

(A) ढोकला
(B) मक्के दी रोटी सरसों दा साग
(C) वड़ा-पाव
(D) लिट्टी-चोखा

Answer : मक्के दी रोटी सरसों दा साग

Explanation : पंजाब का मुख्य भोजन मक्के दी रोटी सरसों दा साग है। भारत के उत्तरी राज्य पंजाब का यह स्थानीय भोजन पूरे देश भर में बड़े चाव और स्वाद से खाया जाता है। मक्के की रोटी को सूखे मकई के आटे से बनाया जाता है और साग का तो नाम ही है सरसों का साग तो यह बात बताने की जरुरत नहीं है। फिर भी हम आपको बतादें कि इसका निर्माण ताजे सरसों के पत्ते जिसे सरसों साग कहते हैं उससे किया जाता है। मक्के की रोटी और सरसों का साग, पंजाब का एक ऐसा व्यंजन है जिसे हर मौके पर वहां के लोग खाना पसंद करते हैं। मक्का रोटी की सामग्री है – 500 ग्राम मक्का आटा, 1 कप चावल का मांड अथवा आवश्‍यकतानुसार गुनगुना पानी, एक चम्मच तेल (मोयन), घी अथवा मक्खन, नमक स्वादानुसार। वही सरसों साग की सामग्री है – 250 ग्राम सरसों की भाजी, पालक 100 ग्राम, बथुआ 50 ग्राम, एक टुकड़ा अदरक, लहसुन चार कली, दो हरी मिर्च, मक्का आटा 1 बड़ा चम्मच, नमक स्वादानुसार, मक्खन एक बड़ा चम्मच।
Tags : पंजाब
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Punjab Ka Mukhya Bhojan Kya Hai