पूर्ण स्वराज की मांग का प्रस्ताव कांग्रेस के किस वार्षिक अधिवेशन में पारित हुआ?

(A) 1919 में
(B) 1929 में
(C) 1933 में
(D) 1945 में

Question Asked : UPPSC 1996

Answer : 1929 में

पूर्ण स्वराज की मांग का प्रस्ताव कांग्रेस के वार्षिक अधिवेशन 1929 में पारित हुआ। दिसंबर, 1929 ई. में कांग्रेस का अधिवेशन लाहौर में होना था। इसके अध्यक्ष गांधी जी चुने गए थे लेकिन उन्होंने अपनी जगह जवाहर लाल नेहरू को अध्यक्ष बनाया। अध्यक्ष के मंच से पं. नेहरू ने कहा 'आज हमारा बस एक ही लक्ष्य है, स्वाधीनता का लक्ष्य। हमारे लिए स्वाधीनता के मायने हैं ब्रिटिश साम्राज्यवााद से पूर्ण स्वतंत्रता। कांग्रेस की नई कार्य समिति की बैठक 2 जनवरी, 1930 ई. को हुई, इसमें 26 जन, 1930 ई. 'पूर्ण स्वाधीनता दिवस' संपूर्ण भारत में मनाने का निश्चय किया गया। इस दिन लोगों को महात्मा गांधी द्वारा तैयार किया गया पूर्ण स्वराज शपथ का वचन लेना था।
Tags : आधुनिक इतिहास आधुनिक भारत इतिहास प्रश्नोत्तरी स्वतंत्रता आंदोलन
Useful for : UPSC, State PSC, SSC, Railway, NTSE, TET, BEd, Sub-inspector Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Purna Swaraj Ki Maang Ka Prastav Congress Ke Kis Varshik Adhiveshan Mein Parit Hua