राज्य के मुख्य सचिव की नियुक्ति कौन करता है?

(A) राज्यपाल
(B) मुख्यमंत्री
(C) जनता द्वारा
(D) गृहमंत्री

Answer : राज्य के मुख्यमंत्री

Explanation : राज्य के मुख्य सचिव की नियुक्ति मुख्यमंत्री करता है, न कि उस राज्य का राज्यपाल। राज्य के मुख्य सचिव का नियत कार्यकाल नहीं होता है। प्रायः वरिष्ठतम भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी को मुख्य सचिव बनाया जाता है, जो 60 वर्ष पूर्ण होने तक अपने पद पर बना रहता है। मुख्य सचिव राज्य सचिवालय का शासकीय प्रधान और राज्य प्रशासन का प्रशासनिक प्रमुख होता है। राज्य के प्रशासनिक पदानुक्रम में उसका सर्वोच्च स्थान है। वस्तुतः मुख्य सचिव सचिवों का प्रमुख है तथा सचिवालय के सभी विभाग उसके नियंत्रण में होते हैं। वह पूरे राज्य प्रशासन का नेता मार्गदर्शक और नियंत्रक है।
Tags : मुख्य सचिव
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Rajya Ke Mukhya Sachiv Ki Niyukti Kaun Karta Hai