राज्यसभा के सदस्यों की अधिकतम संख्या कितनी है?

(A) 245 सदस्य
(B) 250 सदस्य
(C) 255 सदस्य
(D) 265 सदस्य

Answer : 250 सदस्य

Explanation : राज्यसभा के सदस्यों की अधिकतम संख्या 250 होती है। भारतीय संविधान के अनुच्छेद 80 के अनुसार राज्यसभा में सदस्यों की अधिकतम संख्या 250 निर्धारित की गई है। इनमें से 12 वो सदस्य होते हैं जिन्हें भारत के राष्ट्रपति स्वयं मनोनीत या नामित करते हैं। इसके अलावा बाकी बचे 238 सदस्यों को संघ और राज्य के प्रतिनिधि चुनते हैं। बता दें कि भारतीय संसद में दो सदन होते हैं पहला लोकसभा और दूसरा राज्यसभा। इसमें राज्यसभा संसद का ऊपरी सदन कहा जाता है। वर्तमान की राज्यसभा में सदस्यों की संख्या 245 है। इसकी वजह संविधान की अनुसूची चार है, जिसके अनुसार राज्यसभा के सदस्यों का चयन राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों की आबादी के आधार पर किये जाने का प्रावधान है। इस प्रकार जब आबादी के हिसाब से गणना की गई तो राज्यसभा के सदस्यों की कुल संख्या 233 ही पहुंच पाई, बाकी बचे राष्ट्रपति द्वारा मनोनीत 12 सदस्य जोड़कर वर्तमान में राज्यसभा के कुल सदस्यों की संख्या 245 है।
Tags : जनसंख्या राजव्यवस्था प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Rajya Sabha Ke Sadasyon Ki Adhiktam Sankhya Kitni Hai