रामायण में भरत का रोल किसने किया था?
(A) अरुण गोविल
(B) संजय जोग
(C) नलिन दवे
(D) श्याम सुंदर कलानी
Explanation : रामायण में भरत का रोल संजय जोग ने किया था। रामानंद सागर कृत रामायण का पहली बार 1987-1988 तक प्रसारित हुआ था। रामानंद सागर ने संजय जोग को पहले 'लक्ष्मण' का किरदार ऑफर किया था। चूंकि संजय जोग 1980 के दशक में एक हाई प्रोफाइल ऐक्टर थे। समय कम होने के कारण उन्होंने 'लक्ष्मण' का रोल नहीं लिया। लेकिन रामनांद सागर को निराश भी नहीं करना चाहते थे। इसलिए उन्होंने 'भरत' का रोल ऑफर किया। संजय जोग ने एक गुजराती फिल्म 'माया बाजार' में महाभारत के अभिमन्यु का किरदार निभाया था। जिसके मेकअप मैन गोपाल दादा ने रामानंद सागर को संजय जोग का नाम सुझाया था।
24 सितंबर 1955 को नागपुर में जन्मे और फिल्मालिया स्टूडियो से ऐक्टिंग का कोर्स करने वाले संजय जोग ने अपने करियर में 50 से अधिक फिल्मों में काम किया। जिसमें 30 से अधिक फिल्में मराठी भाषा, कुछ गुजराती और कुछ बॉलिवुड की फिल्में थी। हिंदी और अंग्रेजी के अलावा उन्हें 5 भाषाओं का ज्ञान था। साल 1994 में उनकी आखिरी फिल्म 'बेटा हो तो ऐसा' ऐसा आई थी। 1980 के दशक में एक स्टेज शो में वह 'महाभारत' के शकुनी मामा बने थे। संजय जोग की शादी पेशे से वकील नीता से हुई। उनके दो बच्चे हैं रंजीत और नताशा। रंजीत पिता की तरह ही फिल्मों में आ जाने से अब वह मराठी फिल्मों के जाने-माने अभिनेता हैं। 27 नवंबर 1995 को लीवर फेल होने की वजह से संजय जोग की मौत हो गई।
....अगला सवाल पढ़े
Tags : कला और संस्कृति प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams