रामायण में लक्ष्मण का रोल किसने किया था?

(A) अरुण गोविल
(B) सुनील लहरी
(C) संजय जोग
(D) श्याम सुंदर कलानी

Ramayana

Answer : सुनील लहरी

Explanation : रामायण में लक्ष्मण का रोल सुनील लहरी ने किया था। उन्होंने इस किरदार को इतनी बखूबी से निभाया था कि उनमें दर्शक भगवान लक्ष्मण की छवि में देखने लगे थे। बता दे कि रामायण के ऑडिशन के दौरान उनके दोस्तों के ​कहने पर ही उन्होंने इस सीरियल के लिए ऑडिशन दिया। जिससे उनका सेलेक्शन भी हो गया। लेकिन उन्हें लक्ष्मण का रोल नहीं मिला था, बल्कि शत्रुघ्न के किरदार के लिए उनका सेलेक्शन हुआ था। लक्ष्मण के रोल के लिए शशि पुरी जी का सेलेक्शन हुआ था। लेकिन शशि पुरी ने वह रोल नहीं किया और लक्ष्मण का रोल सुनील लहरी को मिल गया।

सुनील का जन्म 9 जनवरी को मध्यप्रदेश के दामोह जिले में हुआ था। इनकी स्कूल शिक्षा में 12वीं यही हुई और कॉलेज की पढाई मुबंई से हुई। इनके पिता शिखर चंद्र लहरी मे​डिकल कॉलेज भोपाल में प्रोफेसर रह चुके है। सुनील लहरी ने फिल्म जगत में वर्ष 1983 में आई फिल्म नक्स्लवादी से डेब्यू किया था। सुनील लहरी ने रामायण के बाद कई टीवी सीरियल और फिल्मों में भी काम किया। हालांकि उन्हें उतनी कामयाबी नहीं मिल सकी जितनी सीरियल रामायण ने दिलाई थी।

अब सुनील लहरी ने फिल्मी परदे से दूरी बना ली है। लंबे टाइम से उन्हें किसी टीवी सीरियल में नहीं देखा गया है। साथ ही उनका लुक भी पहले की तुलना में काफी बदल चुका है। हाल ही में वो द कपिल शर्मा शो में पहुंचे। सुनील के साथ यहां रामायण के स्टार अरुण गोविल दीपिका चिखलिया यानि राम-सीता भी नजर आए। आपको बता दें कि रामायण सीरियल लोगों के बीच काफी पसंद किया गया था। राम और सीता के किरदार तो इतने मशहूर हुए कि बाजार में मिलने वाले कैलेंडर पर इन्हीं किरदारों को वास्तविक राम-सीता के रूप में दिखाया जाने लगा।
Tags : कला और संस्कृति प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Ramayan Mein Laxman Ka Role Kisne Kiya Tha