रामायण में रावण का रोल किसने किया था?

(A) अरविंद त्रिवेदी
(B) अरुण गोविल
(C) संजय जोग
(D) श्याम सुंदर कलानी

Ramayana

Answer : अरविंद त्रिवेदी

Explanation : रामायण में रावण का रोल अरविंद त्रिवेदी ने किया था। 80 के दशक में प्रसारित रामायण के रावण 81 साल के त्रिवेदी अब काफी बदल चुके है। टीवी पर सीता का हरण कर विश्व भर में लोकप्रियता बटोरने वाले रावण यानी अरविंद त्रिवेदी रियल लाइफ में श्रीराम के अनन्य भक्त हैं।रामायण में रावण बन अरविंद को इस कदर सफलता मिली कि लोग उन्हें असल जिंदगी में भी ऐसी प्रवत्ति का इंसान समझने लगे थे।

रामानंद सागर ने रावण के किरदार के लिए करीब 300 कलाकारों का ऑडिशन लिया था। अरविंद त्रिवेदी के अनुसार वे रामायण में केवट का रोल करना चाहते थे लेकिन रामानंद सागर ने उनसे रावण बनने को कहा। अरविंद त्रिवेदी ने कहा- ‘रामानंद सागर उनकी चाल ढाल देखकर समझ गए थे कि वही उनके रावण बनने योग्य है। उन्हें रामायण के लिए ऐसा रावण चाहिए जिसमें बुद्धि-बल हो और मुख पर तेज हो।’ रामायण में राम का विलन बनने के बाद उन्हें कई फिल्मों में खलनायक की भूमिका करने के ऑफर मिले थे। उन्होंने रामायण के अलावा Brahmrishi Vishwamitra में भी काम किया है। उन्‍होंने विक्रम और बेताल जैसे सीरियल में भी काम किया वहीं उन्‍होंने गुजराती और हिंदी की करीब 250 फिल्मों में काम किया है। अरविंद ने रामायण के बाद विश्वामित्र नाम का धाराहवाहिक में भी काम किया। अरविंद त्रिवेदी साल 1991 में गुजरात के साबरगाठा जिले से सांसद चुने गए थे। मध्यप्रदेश के उज्जैन में 8 नवंबर 1938 को जन्में अरविंद त्रिवेदी फिलहाल मुंबई में रहते हैं।
Tags : कला और संस्कृति प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Ramayan Mein Ravana Ka Role Kisne Kiya Tha