रेड डाटा बुक में किसके आंकड़े होते है?

(A) विदेशी प्रजातियां
(B) लुप्तप्राय प्रजातियां
(C) आर्थिक रूप में महत्वपूर्ण प्रजातियां
(D) सभी पौधों व जानवरों की प्रजातियां

Question Asked : CGPSC Prelims Exam 2020 : General Studies-I

Answer : लुप्तप्राय प्रजातियां

Explanation : 'रेड डेटा बुक' में लुप्तप्राय प्रजातियों के आंकड़ें सम्मिलित होते हैं। वर्ष 1963 से प्राकृतिक संरक्षण के लिए अंतर्राष्ट्रीय संघ विलुप्त प्राय: असुरक्षित तथा दुर्लभ जीवों तथा पादपों से संबंधित रेड डाटा बुक जारी करता है। यह विश्व स्तर पर विभिन्न जीवों एवं पादप प्रजातियों की संरक्षण-स्थिति पर निगरानी रखने वाला सर्वोच्च संगठन है। रेड डाटा बुक की सूची में प्रजातियों को उनकी संख्या में गिरावट तथा भौगोलिक क्षेत्र में उनकी स्थिति के आधार पर कुल नौ वर्गों में वि​भक्त किया जाता है; जैसे– विलुप्त (EX), संवेदनशीलता (VU), संकटापन्न (NT) इत्यादि। दुनिया की प्राकृति संरक्षण की अंतराष्ट्रीय संस्था IUCN (International Union for Conservation of Nature) ने अपने अधीनस्थ सरवाइवल सर्विस कमीशन संस्थान के द्वारा एक विशेष प्रकार की लाल किताब का प्रकाशन किया है। जिसे रेड डाटा बुक (Red Data Book) कहते है। जिसमे दुनिया के सभी प्रकार के जीवो की जानकारी और लुप्त हो रही जीवो की प्रजातियों तथा उनके कारणों का उल्लेख भी है। दुनिया की प्रथम रेड डेटा बुक 1 जनवरी 1972 को प्रकाशित हुई थी।
Tags : पर्यावरण प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Red Data Book Mein Kiske Ankade Hote Hai