सिकंदर के हमले के समय उत्तर भारत पर किस राजवंश का शासन था?

(A) नंद राजवंश
(B) मौर्य राजवंश
(C) शुंग राजवंश
(D) कण्व राजवंश

Answer : नंद राजवंश

Explanation : सिकंदर के हमले के समय उत्तर भारत पर नंद राजवंश का शासन था। सिकंदर (एलेक्जेंडर) ने 326 ई. पू. में भारत पर आक्रमण किया। उस समय भारत पर नंदों का शासन था। तिथिक्रम की दृष्टि से इन चार राजवंशों का क्रम है- नंद, मौर्य, शुंग व कण्व। सिकंदर यूनान के राज्य मकदूनिया का शासक था। वह अपने पिता की मृत्यु के बाद 336 ई. पू. में गद्दी पर बैठा। सिकंदर का गुरु अरस्तू था। 326 ई. पू. में सिकंदर ने हिंदूकुश पर्वत को पार कर भारत पर आक्रमण किया।
Useful for : UPSC, State PSC, SSC, Railway, NTSE, TET, BEd, Sub-inspector Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Sikandar Ke Hamle Ke Samay Uttar Bharat Par Kis Rajvansh Ka Shasan Tha