सिंधु सभ्यता किस युग से संबंधित है?

(A) प्रागैतिहासिक युग से
(B) आद्य-ऐतिहासिक युग से
(C) ऐतिहासिक युग से
(D) उत्तर-ऐतिहासिक युग से

Answer : आद्य-ऐतिहासिक युग से

Explanation : सिंधु सभ्यता आद्य-ऐतिहासिक युग से संबंधित है। इतिहास का विभाजन प्रागैतिहास, आद्य इतिहास तथा इतिहास तीन भागों में किया गया है। प्रागैतिहास से तात्पर्य उस काल से है जिसका कोई लिखित साक्ष्य नहीं है। आद्य इतिहास वह है जिसमें लिपि के साक्ष्य तो हैं किन्तु उनके अपठ्य या दुर्बोध होने के कारण इनसे कोई ऐतिहासिक निष्कर्ष नहीं निकलता। जहां से लिखित साक्ष्य मिलने लगते हैं, वह ऐतिहासिक काल कहलाता है। इस दृष्टि से पाषाणकालीन सभ्यता प्रागैतिहास तथा सिन्धु एवं वैदिक सभ्यता आद्य-इतिहास के अंतर्गत आती है। ई.पू. छठी शताब्दी से ऐतिहासिक काल आरम्भ होता है। सिन्धु सभ्यता एक ताम्र पाषाणिक सभ्यता है, जो आद्य ऐतिहासिक युग से संबंधित है। सिन्धु सभ्यता की लिपि अभी तक पढ़ी नहीं जा सकी है।
Tags : इतिहास प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, SSC, Railway, NTSE, TET, BEd, Sub-inspector Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Sindhu Sabhyata Kis Yug Se Sambandhit Hai