सोलर सिस्टम को किसने खोजा था?

(A) कोपरनिकस
(B) केप्लर
(C) आर्यभट्ट
(D) न्यूटन

Question Asked : [RRB Ranchi, ASM Exam 08-08-2004]

Answer : केप्लर

सोलर सिस्टम (Solar System) की खोज केप्लर ने की थी। केपलर का जन्म 21 दिसम्बर 1571 को जर्मनी के स्टट्गार्ट नामक नगर के निकट बाइल-डेर-स्टाड्स स्थान पर हुआ था। इन्होंने टिबिंगैन विश्वविद्यालय से स्नातक की उपाधि प्राप्त की। 1594 ईo में ऑस्ट्रिया के ग्रेट्ज विश्वविद्यालय में इन्हें प्राध्यापक की जगह मिल गई। ये जर्मन सम्राट् रूडॉल्फ द्वितीय, के राजगणितज्ञ टाइको ब्राए के सहायक के रूप में 1601 ईo में नियुक्त हुए और ब्राए की मृत्यु के बाद ये राजगणितज्ञ बने। इन्होंने ज्योतिष गणित पर 1609 ईo में 'दा मोटिबुस स्टेलाए मार्टिस' (De Motibus Stellae martis) और 1619 ईo में 'दा हार्मोनिस मुंडी' (De Harmonis mundi) में अपने प्रबंधों को प्रकाशित कराया। इनमें इन्होंने ग्रहगति के नियमों का प्रतिपादन किया था।
Tags : अविष्कार तथा अविष्कारक भौतिक विज्ञान भौतिक विज्ञान प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, SSC, Railway, NTSE, TET, BEd, Sub-inspector Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Solar System Ko Kisne Khoja Tha