‘सुलेह’ कुल का किसने वर्णन किया है?

(A) फैजी
(B) बदायूंनी
(C) बक्शी निजामुद्दीन
(D) उपरोक्त में से कोई नहीं

Question Asked : [UPPCS (Pre) GS Ist History 2008]

Answer : उपरोक्त में से कोई नहीं

अकबर के जीवनीकार अबुलफजल ने अकबर के विचारों का बहुत सावधानी से पल्लवन किया है। उसके अनुसार सच्चे बादशाह का पद बहुत जिम्मेदारी वाला होता है, जो दैवीय ज्ञान (फर्र-ए ईजीदी) पर निर्भर करता है। सच्चे बादशाह की खूबी ही यह है कि वह अपनी प्रजा को पिता के समान प्यार करता है उससे धर्म या संप्रदाय के नाम पर भेदभाव नहीं करता। वह सबकी इच्छाओं, कामनाओं का ध्यान देता है। उसका मानस इबादत एवं भक्ति का होता है। वह सांप्रदायिकता की धूल को माहौल में फैलने नहीं देता। इन सभी खूबियों के मेल से वह चीज बनती है जिसे 'सुलह-ए-कुल' की नीति कहते है।
Tags : इतिहास प्रश्नोत्तरी प्राचीन काल भारत मध्यकालीन भारत
Useful for : UPSC, State PSC, SSC, Railway, NTSE, TET, BEd, Sub-inspector Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Sulah Kul Ka Kisne Varnan Kiya Hai