स्वतंत्र पार्टी के संस्थापक कौन थे?

(A) बी जी तिलक
(B) दादाभाई नौरोजी
(C) गोपालकृष्ण गोखले
(D) सी राजगोपालाचारी

Answer : सी राजगोपालाचारी

Explanation : स्वतंत्र पार्टी के संस्थापक सी राजगोपालाचारी थे। स्वतंत्र पार्टी एक भारतीय उदारवादी राजनीतिक पार्टी थी, जो 1959 से 1974 तक विद्यमान थी। इसकी स्थापना वर्ष 1959 में सी राजगोपालाचारी द्वारा जवाहरलाल नेहरू के भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पर बढ़ते प्रभुत्व एवं समाजवादी ​विचारधारा के बढ़ते प्रभाव के प्रतिक्रियास्वरूप की गई थी। स्वतंत्र पार्टी भारत का प्रमुख राजनैतिक दल था, जिसने पंडित जवाहरलाल नेहरू की समाजवादी नीतियों का पुरजोर विरोध किया। इस पार्टी का विलय वर्ष 1974 में भारतीय लोकदल में किया गया।
Tags : इतिहास प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Swatantra Party Ke Sansthapak Kaun The