यूजीसी के अध्यक्ष का कार्यकाल कितने वर्ष का होता है?

(A) 3 वर्ष या फिर 60 साल की उम्र तक
(B) 5 वर्ष या फिर 65 साल की उम्र तक
(C) 5 वर्ष या फिर 50 साल की उम्र तक
(D) 4 वर्ष या फिर 65 साल की उम्र तक

Answer : 5 वर्ष या फिर 65 साल की उम्र तक

Explanation : यूजीसी के अध्यक्ष का कार्यकाल 5 वर्ष या 65 वर्ष की आयु, जो पहले हो, तक के लिए होता है। जबकि उपाध्यक्ष और इसके अन्य सदस्यों का कार्यकाल 3 वर्ष होता हैं। वर्तमान में यूजीसी के अध्यक्ष प्रोफेसर एम जगदीश कुमार है। जिन्हें केंद्र सरकार ने 4 फरवरी 2022 को नियुक्ति किया था। उनका कार्यकाल भी 5 वर्ष या 65 साल की उम्र तक में से जो पहले हो, की अवधि के लिए किया गया है। उन्होंने यूजीसी के खाली चल रहे अध्यक्ष का पद संभाला। दरअसल प्रोफेसर डी पी सिंह के 65 वर्ष की आयु पूरी हो जाने पर यूजीसी अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद 7 दिसंबर 2021 से यह पद खाली था। सिंह ने 2018 में यूजीसी अध्यक्ष का कार्यभार संभाला था।
Tags : अध्यक्ष प्रमुख पदाधिकारी वर्तमान अध्यक्ष
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Ugc Ke Adhyaksh Ka Karyakal Kitne Varsh Ka Hota Hai