उत्तरी अमेरिका में कुल कितने देश है?

(A) 18 देश
(B) 203 देश
(C) 23 देश
(D) 25 देश

Answer : 23 देश

Explanation : उत्तरी अमेरिका महाद्वीप में कुल 23 देश हैं। जिनमें संयुक्त राज्य अमेरिका, कनाडा, मैक्सिको प्रमुख हैं। विश्व के कुल स्थलीय क्षेत्र का 16 प्रतिशत और विश्व की कुल जनसंख्या का 9 प्रतिशत भाग इस महाद्वीप में निवास करता है। अत्यधिक औद्योगिक विकास के कारण यह विश्व का सबसे अधिक समृद्ध महाद्वीप है। उत्तरी अमेरिका, उत्तर पश्चिम में अलास्का, उत्तर पूर्व में लेब्राडोर तथा दक्षिण में पनामा के मध्य फैला हुआ है। इसके उत्तर में उत्तरी ध्रुव महासागर, पूर्व में अटलांटिक महासागर, दक्षिण में मध्य अमेरिका तथा पश्चिम में प्रशांत महासागर हैं। मध्य अमेरिका उत्तरी तथा दक्षिणी अमेरिका को जोड़ता है। इसके उत्तर-पूर्व में विश्व का सबसे बड़ा द्वीप ग्रीनलैंड है जो डेनमार्क के अधीन है।

उत्तरी अमेरिका क्षेत्रफल की दृष्टि से विश्व का तीसरा सबसे बड़ा महाद्वीप है, जिसका क्षेत्रफल यूरोप महाद्वीप का लगभग ढाई गुना है। 100° पश्चिमी देशांतर रेखा इस महादेश के मध्य से होकर गुजरती है। यह महाद्वीप उत्तर में आर्कटिक महासागर से दक्षिण में यूकाटन प्रायद्वीप तक फैला हुआ है। इस महाद्वीप के आस-पास कई द्वीप स्थित हैं। इनमें विश्व का सबसे बड़ा द्वीप ग्रीनलैंड भी सम्मिलित है।
Tags : उत्तरी अमेरिका भूगोल प्रश्नोत्तरी विश्व का भूगोल
Related Questions
Web Title : Uttar America Mein Kul Kitne Desh Hai