वर्ष 1946 में गठित अंतरिम कैबिनेट की अध्यक्षता किसने की?

(A) डॉ. राजेंद्र प्रसाद
(B) पंडित जवाहरलाल नेहरू
(C) सरदार बल्लभभाई पटेल
(D) चक्रवर्ती राजगोपालाचारी

Answer : पंडित जवाहरलाल नेहरू

Explanation : वर्ष 1946 में गठित अंतरिम कैबिनेट की अध्यक्षता पंडित जवाहरलाल नेहरू ने की। इसके अलावा विदेशी मामले तथा राष्ट्रमंडल के कार्यों का दायित्व दिया गया था। मुस्लिम लीग द्वारा अंतरिम सरकार में सम्मिलित होने से इंकार करने के बाद वेवेल द्वारा 6 अगस्त, 1946 को नेहरू को अंतरिम सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया गया। 24 अगस्त 1946 को नेहरू के नेतृत्व में भारत की पहली अंतरिम राष्ट्रीय सरकार की घो​षणा की गई, जिसमें मुस्लिम लीग की भागीदारी नहीं थी। 2 सितंबर 1946 को अंतरिम सरकार का गठन किया गया। अंतरिम सरकार में जवाहरलाल नेहरू, वल्लभभाई पटेल, डॉ. राजेंद्र प्रसाद, आसफ अली, सीत्र राजगोपालाचारी, शरद चंद्र बोस, जॉन मथाई, सरदार बलदेव सिंह, सरफराज अहमद खां, नाजिम राम, सैयद अली जहीन और डां.सी.एच. भाभा आदि थे। ये सदस्य औपचारिक रूप से वायसराय की कार्यकारिणी परिषद् के सदस्य थे।
Tags : इतिहास प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Varsh 1946 Mein Gathit Antrim Cabinet Ki Adhyakshata Kisne Ki