वेटिकन सिटी आधिकारिक भाषाएं कौन सी है?

(A) लैटिन
(B) इटालियन
(C) अंग्रेजी
(D) लैटिन और इटालियन

vatican city

Answer : लैटिन और इटालियन

Explanation : वेटिकन सिटी आधिकारिक भाषाएं लैटिन और इटालियन है। जबकि इसकी राजभाषा लैटिन है। यूरोप महाद्वीप में स्थित यह दुनिया का सबसे छोटा एक स्वतंत्र देश है, जिसका क्षेत्रफल केवल 44 हेक्टेयर (108.7 एकड़) है। जो इटली के शहर रोम के अन्दर स्थित है। ईसाई धर्म के प्रमुख साम्प्रदाय रोमन कैथोलिक चर्च का यही केन्द्र है और इस सम्प्रदाय के सर्वोच्च धर्मगुरु पोप का यही निवास है। वर्ष 1929 में एक संधि के अनुसार इसे स्वतंत्र राज्य स्वीकार किया गया। वेटिकन की शासन व्यवस्था राजशाही है। पोप यहां का राजा होता है जिसके पास न्यायपालिका, कार्यपालिका और विधायिका सबकी शक्ति है। पोप पांच साल के लिए वेटिकन का राष्ट्रपति को नियुक्त करता है। यहां का राष्ट्रपति आमतौर पर कैथोलिक चर्च का कार्डिनल होता है। यहां ईसाई धर्म का प्रसिद्ध रोमन कैथोलिक चर्च होने और धर्म गुरु पोप की वजह की वजह से यह देश पूरी दुनिया में काफी प्रसिद्ध है। यहां के गिरजाघर, मकबरे, संग्रहालय सभी आकर्षक का केंद्र है।
Tags : वेटिकन सिटी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Vatican City Adhikarik Bhashaye Kaun Si Hai