विश्व व्यापार संगठन के मुख्य कार्य क्या है?

(A) ‘उरुग्वे राउंड एग्रीमेन्ट्स’ को लागू करना
(B) सदस्य देशों के बहुपक्षीय व्यापार सम्बन्धों को सुनकर बनाना तथा व्यापार नीतियों की समीक्षा करना
(C) व्यापारिक विवाद समझौता कार्यवाहियों का प्रशासन करना
(D) उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer : सदस्य देशों के बहुपक्षीय व्यापार सम्बन्धों को सुनकर बनाना तथा व्यापार नीतियों की समीक्षा करना

Explanation : विश्व व्यापार संगठन का मुख्य कार्य सदस्य देशों के बहुपक्षीय व्यापार सम्बन्धों को सुनकर बनाना तथा व्यापार नीतियों की समीक्षा करना होता है। विश्व व्यापार संगठन (WTO) की स्थापना 1995 में द्वितीय विश्व युद्ध के बाद बनाए गए प्रशुल्क एवं व्यापार संबंधी सामान्य करार (गैट) के स्थान पर लाने के लिए की गई थी। यह अनेक देशों के बीच व्यापार के नियमों के सन्दर्भ में एक संगठन है। इस संस्था का मूल उद्देश्य व्यवसायिक गतिविधियों को अंजाम देने, माल और सेवाओं के आयात करने, आयतकों और निर्यातकों को अनेक सुविधाएं उपलब्ध कराना है। यहां सभी फैसले सर्वसम्मति से लिए जाते हैं लेकिन अमेरिका, यूरोपीय संघ और जापान जैसी प्रमुख आर्थिक शक्तियां अपने लाभ के लिए व्यापार नियमों को बनाने हेतु डब्ल्यूटीओ का उपयोग करने में सफल रही हैं। यह विवादों के निपटारे सं संबंधित नियमों एवं प्रक्रियाओं को प्रशासित करता है। भारत इसका एक संस्थापक देश है। वर्तमान में इसके 164 सदस्य हैं जिसमें चीन 2001 में शामिल हुआ था।
Tags : अंतर्राष्ट्रीय प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Vishwa Vyapar Sangathan Ke Mukhya Karya Kya Hai