WHO फाउंडेशन का पहला CEO किसे नियुक्त किया गया है?

(A) राजकमल झा
(B) प्रत्युष मिश्रा
(C) अनिल सोनी
(D) राज सोनी

Answer : 9वां स्थान

Explanation : WHO फाउंडेशन का पहला CEO अनिल सोनी को नियुक्त किया गया। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने दुनिया में स्वास्थ्य के मोर्चे पर लड़ाई के लिए नया संगठन बनाया है, भारतीय मूल के स्वास्थ्य विशेषज्ञ अनिल सोनी इसके पहले CEO बने हैं। अनिल सोनी ने 1 जनवरी 2021 को अपना कार्यभार संभाला। अनिल सोनी का मुख्य फोकस दुनिया में स्वास्थ्य क्षेत्र में नई तकनीक का इस्तेमाल और उनका आम लोगों को फायदा पहुंचाने पर रहेगा। अभी तक अनिल सोनी ग्लोबल हेल्थकेयर कंपनी वियाट्रिस के साथ थे, जहां वो ग्लोबल इंफेक्शन डिजीज के हेड के तौर पर कार्यरत थे। बता दे​ कि अनिल सोनी इससे पहले क्लिंटन हेल्थ एक्सेस में भी काम कर चुके हैं, जहां वो 2005 से 2010 तक रहे। उनके अलावा बिल और मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन के हेल्थ डिपार्टमेंट में उन्होंने कार्यभार संभाला। अनिल सोनी ने HIV के इलाज में भी अहम भूमिका निभाई है। सनद रहे कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना संकट के बीच मई 2020 में विश्व स्वास्थ्य संगठन फाउंडेशन की शुरुआत की थी।
Tags : अर्थव्यवस्था प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Who Foundation Ka Pahla Ceo Kise Niyukt Kiya Gaya Hai