104वां संविधान संशोधन कब हुआ?

(A) 2018 में
(B) 2019 में
(D) 2020 में
(C) 2021 में

Answer : 2019 में

Explanation : 104वां संविधान संशोधन 2019 में हुआ था। 26 जनवरी 2021 तक भारतीय संविधान में 104 संशोधन हो चुके हैं। समय-समय पर जरूरत पड़ने पर संविधान संशोधन होते रहे हैं। 26 नवंबर 1949 को संविधान पारित हुआ और 26 जनवरी 1950 को औपचारिक रूप से लागू किया गया था। 26 नवंबर के दिन को भारत के संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है। अब तक 126 संविधान संशोधन विधेयक संसद में लाये गये हैं, जिनमें से 104 संविधान संशोधन विधेयक पारित हो चुके हैं। संविधान में अंतिम संशोधन के रूप में 126वां संविधान संशोधन विधेयक 2 दिसंबर 2019 को संसद में लाया गया था। यह भारतीय संविधान का 104वां संसोधन था। इसके तहत भारतीय संविधान के अनुच्छेद 334 में संशोधन किया गया और लोकसभा और विधानसभाओं में अनुसूचित जानतयों एवं जनजानतयों के लिए आरक्षण की अवधि को 10 वर्ष के लिए और बढा दिया गया था। इससे पहले इस अरक्षण की सीमा 25 जनवरी 2020 थी।
Tags : संविधान प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : 104va Samvidhan Sanshodhan Kab Hua