1927 में कांग्रेस का अधिवेशन कहां हुआ था?

(A) कलकत्ता
(B) बंबई
(C) इलाहाबाद
(D) मद्रास

Answer : मद्रास

Explanation : 1927 में कांग्रेस का अधिवेशन मद्रास में हुआ था। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का यह 43वां अधिवेशन था, जिसके अध्यक्ष डॉ. एम.ए. अंसारी थे। इसमें पूर्ण स्वाधीनता की मांग की मांग की गई थी। बता दे कि 1927 के कांग्रेस के मद्रास अधिवेशन में (जवाहर लाल नेहरू के नेतृत्व में) युवा कांग्रेस नेताओं में उदारवादी नेताओं के प्रति असंतोष व्यक्त करते हुए पूर्ण स्वाधीनता को कांग्रेस का लक्ष्य घोषित करने का प्रस्ताव रखा किंतु वह पारित न हो सका। इसी कारण 1928 ई. में कांग्रेस के कलकत्ता अधिवेशन में महात्मा गांधी को नेहरू रिपोर्ट को स्वीकृत कराने में अत्यधिक कठिनाई हुई, क्योंकि पं. जवाहरलाल नेहरू, सुभाषचंद्र बोस जैसे युवा नेता डोमिनियम स्टेटस से संतुष्ट नहीं थे।

इस कलकत्ता अधिवेशन में महात्मा गांधी ने एक प्रस्ताव भी प्रस्तुत किया। प्रस्ताव के अनुसार सरकार को एक वर्ष का समय (31 दिसंबर 1929 तक) दिया गया और चेतावनी दी गई कि यदि एक वर्ष के भीतर नेहरू रिपोर्ट में प्रस्तावित संवैधानिक योजना को स्वीकार कर डोमिनियन स्टेट प्रदान न किया गया तो कांग्रेस पूर्ण स्वराज' से कम किसी भी प्रस्ताव पर समझौता नहीं करेंगी। साथ ही कांग्रेस द्वारा अहिंसक असहयोग आंदोलन पुनः प्रारंभ किया जायेगा जिसमें किसानों द्वारा सरकार को लगान न देना (नो टैक्स) भी सम्मिलित होगा। इसी के साथ 1928 ई. अखिल भारतीय इंडिपेडेंस लीग की स्थापना की गई जिसके नेता पं. जवाहर लाल नेहरू और सुभाषचंद्र बोस थे।
Tags : भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : 1927 Me Congress Ka Adhiveshan Kaha Hua Tha