किसे बंदोबस्त व्यवस्था भी कहा जाता था?

(A) अब्ती
(B) दहशाला
(C) नसक
(D) कानकूत

Question Asked : [RAS/RTS (Pre) Opt. History 2010]

Answer : दहशाला

अकबर ने अपने शासन काल के 24वे वर्ष (1580 में) 'आइने-दहसाला' (टोडरमल बंदोबस्त) नामक एक नयीं कर-प्रणाली को शुरु करके मुगलकालीन लगान व्यवस्था को स्थायी स्वरूप प्रदान किया। इस प्रणाली के वास्तविक प्रणेता-टोडरमल (ख्वाजाशाह मंसूर ने भी सहायता की थ-) ये इसी कारण इसे 'टोडरमल बंदोबस्त' भी कहा जाता है। इस प्रणाली के अंतर्गत अलग-अलग फसलों के पिछले वर्ष के उत्पादन और उसी समय के उनके प्रचलित मूल्यों का औसत निकाल कर उस औसत का एक-तिहाई (1/3) हिस्सा राजस्व के रूप में वसूला जाता था।। इस प्रणाली के अंतर्गत कर की अदायगी नकद रूप में करना पड़ता था। दहसाला प्रणाली में यद्यपि कर का निर्धारण पिछले दस वर्षों के उत्पादन और प्रचलित मूल्यों के आधार पर किया जाता था लेकिन उसका 1/10 भाग हर साल वसूला जाता था जिसे 'माल-ए-हरसाला' कहा जाता था।
Tags : इतिहास प्रश्नोत्तरी प्राचीन काल भारत मध्यकालीन भारत
Useful for : UPSC, State PSC, SSC, Railway, NTSE, TET, BEd, Sub-inspector Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Kise Bandobast Vyavastha Bhi Kaha Jata Tha