महात्मा गांधी का जन्म कहां हुआ था?

(A) नई दिल्ली, दिल्ली
(B) कानपुर, उत्तर प्रदेश
(C) जयपुर, राजस्थान
(D) पोरबंदर, गुजरात

mahatma gandhi

Answer : पोरबंदर, गुजरात

Explanation : महात्मा गांधी का जन्म 2 अक्टूबर, 1869 को पोरबंदर में हुआ था। इनका पूरा नाम मोहनदास करमचंद गांधी था। इनके पिता कर्मचंद गांधी राजकोट के दीवान थे। माता पुतलीबाई धार्मिक स्वभाव वाली अत्यंत सरल महिला थी। मोहनदास के व्यक्तित्व पर माता के चरित्र की छाप स्पष्ट दिखाई दी। प्रारंभिक शिक्षा पोरबंदर में पूर्ण करने के पश्चात राजकोट से मेट्रिक परीक्षा उत्तीर्ण कर आप वकालत करने इंग्लैंड चले गए। वकालत करके लौटने पर वकालत प्रारंभ की। एक मुकदमे के दौरान आपको दक्षिण अफ्रीका जाना पड़ा। वहां भारतीयों की दुर्दशा देख बड़े दुखी हुए। उनमें राष्ट्रीय भावना जागी और वे भारतवासियों की सेवा में जुट गए। अंग्रेजों की कुटिल नीति तथा अमानवीय व्यवहार के विरुद्ध गांधीजी ने सत्याग्रह आंदोलन आरंभ किए। असहयोग आंदोलन एवं सविनय अवज्ञा आंदोलन का नेतृत्व किया। अंग्रेजों भारत छोड़ो, सत्याग्रह जैसे आंदोलन चलाने वाले महात्मा गांधी ने अंग्रेजों को भारत ने छोड़ने पर मजबूर कर दिया।
Tags : इतिहास प्रश्नोत्तरी गांधी प्रश्नोत्तरी दक्षिण अफ्रीका
Related Questions
Web Title : Mahatma Gandhi Ka Janm Kaha Hua Tha