पानीपत की तीसरी लड़ाई में मराठा को किसने हराया?

(A) मुगलों ने
(B) अफगानों ने
(C) अंग्रेजों ने
(D) रोहिलों ने

Answer : अफगानों ने

Explanation : पानीपत की तीसरी लड़ाई में मराठा को अफगानों ने हराया। पानीपत के तीसरा युद्ध दरअसल 18वीं शताब्दी के मध्य में मराठों और अफगानों के बीच चल रहे युद्धों की श्रंखला का अंतिम और निर्णायक युद्ध था। 10 जनवरी 1760 को अहमद शाह अब्दाली ने मराठा सेनापति दत्ताजी की हत्या कर दिल्ली पर कब्जा कर लिया। मराठों की यह हार ही इस युद्ध का कारण बनी। पानीपत के तीसरे युद्ध में मराठों की कुल सेना 45,000 थी और अब्दाली के पास 65,000 सैनिक थे। मराठे अश्वसेना और तोपखाने की दृष्टि से बेहतर थे, जबकि अब्दाली की पैदल सेना बेहतर थी। दोनों सेनाओं के बीच 14 जनवरी, 1761 को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक चला।इस युद्ध में 28 हजार मराठे मारे गए, शेष बंदी बना लिए गए, जिन्हें बाद में मार डाला गया।
Tags : आधुनिक भारत प्रश्नोत्तरी इतिहास प्रश्नोत्तरी सर्वोच्च न्यायालय
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Panipat Ki Teesri Ladai Me Maratha Ko Kisne Haraya