विश्व की सबसे ज्यादा उम्र की महिला कौन है?

(A) चियो मियाको
(B) केन तनाका
(C) ली चिंग यूएन
(D) जिरोमोन किमुरा

Answer : केन तनाका

Explanation : विश्व की सबसे ज्यादा उम्र की महिला केन तनाका है। इस जापानी महिला ने 5 जनवरी 2020 को फुकुओका के नर्सिंग होम में दोस्तों, रिश्तेदारों और करीबियों के साथ अपना 117 वां जन्मदिन मनाया। उनका जन्म 2 जनवरी, 1903 को हुआ था। 9 मार्च 2019 को 116 साल 66 दिन पूरे करने के बाद उनका नाम सबसे उम्रदराज महिला के तौर पर गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड्स में दर्ज किया गया था और प्रमाणपत्र सौंपा गया था। वे आठ भाई-बहनों में सातवें नंबर की हैं। 19 साल की उम्र में तनाका की शादी हिदेओ तनाका से हुई थी। उनके चार बच्चे हैं। बाद में उन्होंने एक बच्चे को गोद भी लिया। तनाका के 8 पोते-पोतियां हैं। तनाका के पति और सबसे बड़े बेटे की मौत द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान हुई थी। उसके बाद से वे एक दुकान चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करती थीं।
Tags : रोचक प्रश्नोत्तर सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Vishva Ki Sabse Jyada Umar Ki Mahila Kon Hai