शिवाजी की सलाहकार समिति क्या कहलाती थी?

(A) मंत्री परिषद
(B) मंत्री सभा
(C) मंत्री मंडल
(D) अष्ट प्रधान

Answer : अष्ट प्रधान

Explanation : शिवाजी की सलाहकार समिति अष्ट प्रधान कहलाती थी। मराठा शासक शिवाजी के आठ उच्च अधिकारी थे जिनको अष्ट प्रधान की संज्ञा से अभिहित किया जाता था। इनकी स्थिति सचिव स्तर की थी अर्थात् इनकी सलाह को महत्त्व देना शिवाजी की इच्छा पर निर्भर करता था।
अष्टप्रधान के आठ अधिकारी इस प्रकार थे–
1. पेशवा – यह अष्ट प्रधान में सर्वोच्च पद था। यह राजा और राज्य का प्रधानमंत्री था।
2. अमात्य या मजूमदार – यह राज्य की आय-व्यय का लेखा-जोखा रखता था।
3. वकयानवीस – यह सूचना, गुप्तचर एवं संधि विग्रह के विभागों का अध्यक्ष होता था।
4. चितनीस – यह राजकीय पत्र व्यवहार का कार्य देखता था।
5. सुमन्त– यह विदेशी मामलों का प्रभारी था।v 6. सेनापति या सर-ए-नौबत – सैनिक प्रधान, यह सेना की भर्ती संगठन रसद आदि के प्रबंधन का कार्य संभालता था।
7. पंडित राव – यह विद्वानों एवं धार्मिक कार्यों के लिए दिए जाने वाले अनुदानों का दायित्व संभालता था।
8. न्यायधीश – यह मुख्य न्यायधीश होता था।
Tags : इतिहास प्रश्नोत्तरी छत्रपति शिवाजी मध्यकालीन भारत प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Shivaji Ki Salahkar Samiti Kya Kahlati Thi