तरनतारन नामक नगर की स्थापना किस सिख गुरु ने की थी?

(A) गुरु रामदास
(B) गुरु गोविंद सिंह
(C) गुरु अर्जुन देव
(D) गुरु तेगबहादुर

Answer : गुरु अर्जुन देव

Explanation : तरनतारन नामक नगर की स्थापना सिख गुरु गुरु अर्जुन देव ने की थी। वे सिक्खों के 5वें गुरु थे। उन्होंने सिक्ख धर्म के प्रचार के लिए जगह-जगह संगतों की स्थापना करवाई। इन्होंने अमृतसर में तरनतारन एवं करतारपुर नगरों की स्थापना की। इन्होंने पूर्ववर्ती गुरुओं के उपदेशों को संकलित कर 'आदिग्रंथ' की रचना की। 1606 ई. में जहांगीर ने विद्रोही राजकुमार खुसरो को संरक्षण देने पर राष्ट्रद्रोह बताते हुए गुरु अर्जुन देव को फांसी दे दी। रामदास सिक्खों के चौथे गुरु थे। अकबर ने इन्हें 500 बीघा जमीन दी थी जिस पर अमृतसर नगर बसा गुरु तेग बहादुर सिक्खों के 9वें गुरु थे। औरंगजेब ने इनको इस्लाम स्वीकार करने को कहा, मना करने पर इनका कत्ल कर दिया। गुरु गोविंद सिक्खों के 10वें एवं आखिरी थे उन्होंने 'खालसा' की स्थापना की।
Tags : इतिहास प्रश्नोत्तरी मध्यकालीन भारत प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Tarn Taran Namak Nagar Ki Sthapna Kis Sikh Guru Ne Ki Thi