कालिदास किसके शासनकाल में थे?

(A) समुद्रगुप्त
(B) अशोक महान
(C) चंद्रगुप्त I
(D) चंद्रगुप्त II

Question Asked : MPPSC (Pre) Opt. History 1990

Answer : चंद्रगुप्त II

Explanation : कालिदास चंद्रगुप्त II के शासनकाल में थे। चंद्रगुप्त द्वितीय अथवा चंद्रगुप्त विक्रमादित्य का शासनकाल 380-412 ईसवी तक रहा। चंद्रगुप्त द्वितीय ने अपना साम्राज्य विस्तार वैवाहिक सम्बन्ध व विजय दोनों से किया जिसमें नाग राजकुमारी कुबेरनागा से विवाह किया। उसने अपनी बेटी प्रभावती गुप्ता का विवाह वाकाटक नरेस रूद्रसेन द्वितीय से किया था जिसकी मृत्यु पर वह शासिका संरक्षक बनीं। चांदी का सिक्का जारी करने वाला प्रथम गुप्त शासक चंद्रगुप्त द्वितीय ही था चंद्रगुप्त द्वितीय के दरबार में नौ रत्न निवास करते थे जिसमें क्षपणक फलित ज्योतिष से संबंधित था। उसके दरबार में कालिदास एवं अमर सिंह गुप्तकालीन प्रसिद्ध विद्वान थे। कालिदास द्वारा रचित पुस्त​कें ऋतुसंहार, मेघदूत, कुमारसंभव, रघुवंश, मालविकाग्निमित्रम्, अभिज्ञानशाकुतंलम्, विक्रमोर्वशीयम् आदि है।
Tags : इतिहास प्रश्नोत्तरी प्राचीन काल भारत
Useful for : UPSC, State PSC, SSC, Railway, NTSE, TET, BEd, Sub-inspector Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Kalidas Kiske Kiske Shasankal Mein The