चंपारण सत्याग्रह कब हुआ था?

(A) 7 अप्रैल, 1915
(B) 17 अप्रैल, 1917
(C) 10 मई 1957
(D) 8 अगस्त 1942

Answer : 17 अप्रैल, 1917

Explanation : चंपारण सत्याग्रह 17 अप्रैल, 1917 को हुआ था। बिहार के एक जिले चंपारण में धनी और प्रभावशाली भू-स्वामियों की बड़ी-बड़ी जमींदारियां थीं और अधिकांश जमींदार अपनी जमीन नीलहों को पट्टे पर दे देते थे। इन्होंने किसानों से अनुबंध करा लिया था कि वे अपनी भूमि के 3/20 वे हिस्से में नील की खेती करेंगे, (इसे ही 'तीन कठिया प्रथा' कहते हैं और उनसे कम दाम पर जबरदस्ती खरीद लेंगे। 19वीं सदी में सिंथेटिक रंगों के बन जाने से नील की माँग घटने लगी। अतः इन यूरोपीय ठेकेदारों ने किसानों के ऊपर साराहवेशी (करों में वृद्धि) और कई अन्य प्रकार के लगान लगा दिये। इसके अलावा अनुबंध मुक्त होने के लिए भारी रकम भी उनसे वसूलने लगे।

चंपारण के किसानों ने शांतिपूर्ण आंदोलन किया और इस चंपारण आंदोलन से जुड़े रामकुमार शुक्ल के आमंत्रण पर गांधीजी इस मामले की जांच करने चंपारण पहुंचे। उनके साथ राजेंद्रप्रसाद, बृज किशोर, महादेव देसाई जे बी कृपलानी आदि भी थे। गांधीजी को चंपारण के अधिकारियों ने वापस चले जाने का आदेश दिया, जिसे मानने से गांधीजी ने अस्वीकार कर दिया और 'सत्याग्रह' का मार्ग अपनाया।
Tags : चंपारण सत्याग्रह
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Champaran Satyagrah Kab Hua Tha