ऐसा कौन सा पक्षी है जिसका अंडा सबसे बड़ा होता है?

(A) चील
(B) पपीहा
(C) शुतुरमुर्ग
(D) राम चिरैया

bird

Answer : शुतुरमुर्ग

Explanation : ऐसा शुतुरमुर्ग पक्षी है जिसका अंडा सबसे बड़ा होता है। इसके एक अंडे का वजन 1.6 किलोग्राम तक होता है। जो मुर्गी के 24 अंडे के बराबर होता है। इसका आकार 6 इंच लंबा और 5 इंच चौड़ा होता है। शुतुरमुर्ग साल में ऐसे 60 अंडे दे सकता है। इसके अंडे से 40 दिनों में चूजे बाहर आते हैं। शुतुरमुर्ग का अपना वजन 155 किलोग्राम तक होता है जबकि ऊंचाई 9 फीट तक होती है। यह 75 साल तक जीवित रहता है। 70 किलोमीटर की रफ्तार से लगातार आधे घंटे तक दौड़ सकता है। रफ्तार के समय यह खुद को संतुलित रखने के लिए अपने 6 फीट लंबे पंख का इस्तेमाल करता है। इस कारण यह दुनिया का सबसे बड़ा पक्षी कहलाता है। लंबे पैर और गर्दन वाला शुतुरमुर्ग मुख्य रूप से अफ्रीका में पाया जाता है। नर शुतुरमुर्ग को रोस्टर और मादा को हेन कहते हैं। नर शुतुरमुर्ग आमतौर पर काला होता है, लेकिन इसके पंख सफेद भी पाए गए हैं। मादा शुतुरमुर्ग और उनके बच्चों का रंग भूरा और सफेद होता है। अधिक वजन होने के कारण यह उड़ नहीं सकता। शुतुरमुर्ग काफी तेजी से बड़ा होता है। एक साल तक यह प्रति माह 10 इंच तक बढ़ता है। इसकी आंखें दो इंच तक होती है।
Tags : रोचक प्रश्नोत्तर
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Aisa Kaun Sa Pakshi Hai Jiska Anda Sabse Bada Hota Hai