ऐसा कौन सा पक्षी है जो उड़ता नहीं हैं?

(A) अबाबील
(B) पपीहा
(C) शुतुरमुर्ग
(D) राम चिरैया

bird

Answer : शुतुरमुर्ग

Explanation : ऐसा शुतुरमुर्ग पक्षी है जो उड़ता नहीं हैं, लेकिन इसके अलावा कीवी, पेंग्विन, ऐमू, गुआम रेल, दक्षिण द्वीप ताकाह, काकापो, फाल्कलैंड स्टीमर डक, लिटिल स्पॉट किवी, बेका, उत्तरी कैसोरी आदि पक्षी भी है जो उड़ नहीं सकते है। शुतुरमुर्ग, पेंग्विन और ऐमू पंक्षी को तो सभी जानते है। दुनिया के सबसे बड़े पक्षियों में शुमार शुतुरमुर्ग जमीन पर 70 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ता है। ये अफ्रीका और उसके आसपास के इलाकों में पाया जाता है। पंख होने के बाद भी शुतुरमुर्ग उड़ नहीं सकता है। वही, अंटार्टिका द्वीप पर पाई जाने वाला पेंग्विन पक्षी भी उड़ नहीं पाती है। पेंग्विन पानी के अंदर सात मिनट तक मछली को ढूंढ सकती है। एक अडल्‍ट पेंग्विन एक दिन 450 बार अपने शिकार के दौरान पानी में अंदर जा सकती है। ऐमू ऑस्‍ट्रेलिया का पक्षी है। यह 1.9 मीटर तक ऊंचा होता है। शुतुरमुर्ग के बाद यह दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा पक्षी है। यह ऑस्‍ट्रेलिया का पारंपरिक पक्षी है। देखने में ये बहुत बड़ा होता है।
Tags : रोचक प्रश्नोत्तर
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Aisa Kaun Sa Pakshi Hai Jo Udta Nahi Hai