अकबर ने टोडरमल को दीवाने अशरफ कब नियुक्त किया?

(A) 1580 में
(B) 1582 में
(C) 1583 में
(D) 1585 में

Answer : 1582 में

Explanation : अकबर ने टोडरमल को दीवान-ए-अशरफ 1582 में नियुक्त किया था। टोडरमल अकबर के दरबार के ‘नवरत्न में’ से एक था। जो एक योग्य प्रशासक और एक अनुकरणीय वित्त मंत्री थे। उनका जन्म उत्तर प्रदेश के एक खत्री परिवार में हुआ था। अकबर ने उनकी प्रशासनिक क्षमता से प्रभावित होकर उन्हें ‘वजीर’ का पद दिया। वित्त मंत्री के रूप में उन्होंने भू-राजस्व संग्रहण और मूल्यांकन को व्यवस्थित प्रक्रिया में बदल दिया। टोडरमल ने भूमि कर ढाँचे का पुनर्निर्माण किया और फसल की क्षति के लिए मुआवजे देने की शुरुआत की। उनकी व्यवस्था इतनी प्रभावी और आधुनिक थी कि अन्य शासक और यहाँ तक कि अंग्रेजों ने भी इसका अनुसरण किया। टोडरमल का निधन 1659 में हुआ।
Useful for : UPSC, State PSC, SSC, Railway, NTSE, TET, BEd, Sub-inspector Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Akbar Ne Todarmal Ko Deewane Ashraf Kab Niyukt Kiya