अखबारी कागज उद्योग किस स्थान पर स्थित है?

(A) दुर्गापुर
(B) नेपानगर
(C) कानपुर
(D) सतना

Answer : नेपानगर

Explanation : अखबारी कागज उद्योग नेपानगर में अवस्थित है। यह मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में है। यह औद्योगिक नगर अपनी न्यूज प्रिंट पेपर मिल, नेपा मिल्स लिमिटेड (पूर्व में नेशनल न्यूज प्रिंट लिमिटेड) के लिए प्रसिद्ध है। नेपा मिल एशिया की पहली मिल है, जिसका उद्घाटन पंडित जवाहरलाल नेहरू ने 26 अप्रैल, 1956 को किया था। यह 107 एकड़ भूमि क्षेत्र में फैली है। बता दे कि 1947 में शुरू हुआ यह कारखाना 1959 में केंद्र सरकार का उपक्रम बन गया था। नेपानगर के आसपास के जंगलों में प्रचुरता से मिलने वाली सरई की लकड़ी और बांस से 88 हजार टन तक कागज का हर साल उत्पादन होने लगा था। कंपनी ने ही देश में पहली बार 42 जीएसएम का अखबारी कागज बनाया था। 1981 तक इकलौती न्यूज प्रिंट कंपनी में 2016 से उत्पादन पूरी तरह बंद हो गया। चीन से सस्ता कागज आने और यहां का कागज पूरी तरह सफेद नहीं होने से मांग कम होती गई लेकिन अब नई तकनीक से गुणवत्तापूर्ण सफेद कागज किफायती दरों पर तैयार हो रहा है।
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Akbari Kagaj Udyog Kis Sthan Par Sthit Hai