सौरमंडल का प्रधान आकाशीय पिंड कौन सा है?

(A) बृहस्पति
(B) शनि
(C) सूर्य
(D) पृथ्वी

Answer : सूर्य

Explanation : सौरमंडल का प्रधान आकाशीय पिंड सूर्य है। सौरमंडल का 99.56% पदार्थ सूर्य में ही निहित है। इसका द्रव्यमान पृथ्वी से 3,30,000 गुना अधिक तथा व्यास पृथ्वी के व्यास से 109 गुना अधिक है। सूर्य, मंदाकिनी का एक तारा है, जिसका एक चक्कर लगाने में सूर्य को 25 करोड़ वर्ष लगते हैं। सूर्य के नाभिकीय संलयन से समस्त पृथ्वी ऊर्जा व प्रकाश प्राप्त करती है। सूर्य के प्रकाश को पृथ्वी पर आने में 8.20 मिनट का समय लगता है। बता दे कि सूर्य का व्यास 13,91,016 किमी (पृथ्वी के व्यास 12,756 किमी से 109 गुना अधिक) है, जबकि आयतन 1.986x10° किया है। सूर्य का औसत घनत्व 1.409 gm/cm3 है। यह मुख्यतः हाइड्रोजन (71%), हीलियम (27%) आदि गैस का बना है। इसके केंद्र का तापमान 1.57x10' केल्विन है, जबकि सतह का तापमान लगभग 5800°K है। सूर्य की ऊपरी सतह को प्रकाश मंडल (Photosphere) कहते हैं।
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Saurmandal Ka Pradhan Akashiy Pind Kaun Sa Hai