इरफान खान का निधन कब हुआ?

Answer : 29 अप्रैल, 2020

Explanation : बॉलीवुड के वर्सेटाइल एक्टर इरफान खान (Irrfan Khan) का जन्म 7 जनवरी, 1967 को राजस्थान के टोंक में हुआ था। हासिल, मकबूल, स्लमडाग मिलेनियर, पान सिंह तोमर जैसी फिल्मों में दमदार अभिनय से पहचान बनाने वाले इरफान खान ने अपने करियर की शुरुआत धारावाहिकों में अभिनय से की थी। धीरे-धीरे फिल्मों में पहचान बनाते चले गए। शानदार अभिनय के लिए पांच बार फिल्मफेयर और एक बार राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजे गए। 2011 में उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया। इरफान लंबे समय से न्यूरोएंडोक्राइन कैंसर से जूझ रहे थे। जिसके कारण 29 अप्रैल, 2020 को मुंबई में अंतिम सांस ली। 2021 में मरणोपरांत फिल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट सम्मान दिया गया। इरफान की फैमिली में उनकी पत्नी सुतापा सिकदर के अलावा दो बेटे बाबिल और अयान हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इरफान खान (Irrfan Khan) पत्नी सुतापा और दोनों बच्चों के लिए करीब 320 करोड़ की प्रॉपर्टी छोड़ गए हैं। इरफान एक फिल्म के लिए करीब 15 करोड़ रुपए चार्ज करते थे। इतना ही नहीं, इरफान फीस के अलावा प्रॉफिट शेयर भी लेते थे। यानी फिल्ममेकर के साथ फिल्म की कमाई को लेकर वो पहले ही बात कर लिया करते थे।
Tags : करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, RPSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Irfan Khan Ki Death Kab Hui