दादा साहेब फाल्के पुरस्कार में कितनी राशि दी जाती है?

(A) 5 लाख
(B) 10 लाख
(C) 50 लाख
(D) 1 करोड़

Answer : 10 लाख

Explanation : दादा साहेब फाल्के पुरस्कार में नकद 10 लाख की राशि दी जाती है। इसके साथ एक स्वर्ण कमल और एक शॉल भी दिया जाता है। यह सिनेमा के क्षेत्र में देश का सर्वोच्च पुरस्कार है। दादा साहेब फाल्के पुरस्कार की शुरुआत 1969 में हुई थी। पहला दादा साहेब फाल्के पुरस्कार अभिनेत्री देविका रानी को दिया गया था। यह विजेताओं को भारतीय सिनेमा के विकास में उनके उत्कृट योगदान के लिए प्रदान किया जाता है। बता दे कि इस पुरस्कार का नाम दादा साहेब फाल्के के नाम पर रखा गया है। साल 2022 में 52वां दादासाहेब फाल्के पुरस्कार मशहूर अदाकारा आशा पारेख को दिया गया है। जो केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड की पहली महिला अध्यक्ष भी रह चुकी है। उनका कार्यकाल 1998 से 2001 तक रहा था। आशा पारेख ने 95 से अधिक फिल्मों में काम किया, जिनमें 'दिल देके देखो'. 'कटी पतंग', 'तीसरी मंजिल'. 'बहारों के सपने', 'प्यार का मौसम' उनकी चर्चित फिल्में हैं। उन्होंने 1952 में आसमान फिल्म से बतौर बाल कलाकार अभिनय की दुनिया में कदम रखा था। दो साल बाद बिमल रॉय की बाप बेटी से वह एक चर्चित अभिनेत्री बन गई।
Tags : फिल्म प्रश्नोत्तरी सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Dada Saheb Phalke Puraskar Mein Kitni Rashi Di Jaati Hai