अंतरराष्ट्रीय गोल्फ महासंघ का अध्यक्ष कौन है?

(A) पीटर डॉसन
(B) एनिका सोरेनस्टैम
(C) जेना वोल्ड्रिज
(D) रहोनेक्स किपरूटी

Answer : एनिका सोरेनस्टैम

Explanation : अंतरराष्ट्रीय गोल्फ महासंघ का अध्यक्ष एनिका सोरेनस्टैम (Annika Sorenstam) है। उसको पीटर डॉसन की जगह 3 दिसंबर, 2020 को अंतरराष्ट्रीय गोल्फ महासंघ का अध्यक्ष चुना गया। उनकी नियुक्ति 1 जनवरी, 2021 से प्रभावी होगी। एनिका स्वीडन के पूर्व नम्बर-1 खिलाड़ी रहीं हैं। उन्होंने 89 अंतरराष्ट्रीय जीतों के साथ 10 मेजर खिताबों को भी अपने नाम किया है। एनिका LPGA टूर पर 72 बार विजेता रही हैं। LPGA अर्थात् लेडीज प्रोफेशनल गोल्फ एसोसिएशन महिला गोल्फरों के लिए एक अमेरिकी संगठन है। इसका मुख्यालय फ्लोरिडा के डेटोना बीच पर है। अंतरराष्ट्रीय गोल्फ फेडरेशन की स्थापना वर्ष 1958 में हुई थी। इसका मुख्यालय लॉजेन, स्विट्जरलैंड में है। एनिका से पहले पीटर डॉसन ने इस फेडरेशन के अध्यक्ष तथा संगठन का नेतृत्व 10 वर्षों तक किया।
Tags : खेल करेंट अफेयर्स
Useful for : UPSC, State PSC, SSC, Railway, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Antarrashtriya Golf Mahasangh Ka Adhyaksh Kaun Hai