अंतरराष्ट्रीय रेडक्रॉस का मुख्यालय कहां है?

(A) न्यूयॉर्क, अमेरिका
(B) जिनेवा, स्विट्जरलैंड
(C) नई दिल्ली, भारत
(D) बीजिंग, चीन

Answer : जिनेवा, स्विट्जरलैंड

Explanation : अंतरराष्ट्रीय रेडक्रॉस का मुख्यालय जिनेवा, स्विट्जरलैंड में है। रेडक्रॉस एक अंतरराष्ट्रीय संगठन है, जिसका मिशन मानव की जिंदगी और सेहत को बचाना है। युद्ध के दौरान घायल सैनिकों की मदद और चिकित्सा करने के लिए 22 अगस्त, 1864 को 'अंतरराष्ट्रीय रेड क्रॉस' की स्थापना की गई। स्विट्जरलैंड के शहर जिनेवा में हुई जिनेवा कन्वेंशन में 12 देशों द्वारा इस संगठन को अपनाया गया था। स्विस मानवतावादी जीनहेनरी ड्नेंट ने जेनेवा में इस तरह के संगठन को बनाने की वकालत की थी। इसका मुख्य उद्देश्य युद्ध या विपदा के समय में कठिनाइयों से राहत दिलाना था।

मानव सेवा के कार्यों में अपनी अहम भागीदारी के चलते 1901 में डुनेंट को प्रथम नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। डुनेंट से प्रेरित होकर ही 1881 में अमेरिकी मानवतावादी क्लारा बार्टन और एडॉल्फस सोलोमन्स ने अमेरिकन नेशनल रेड क्रॉस की स्थापना की थी। यह एक ऐसा संगठन है, जिसे अंतरराष्ट्रीय रेड क्रॉस के अनुरूप युद्ध और प्राकृतिक आपदाओं के पीड़ितों को मानवीय सहायता प्रदान करने के लिए डिजाइन किया गया था।
Tags : अन्तर्राष्ट्रीय संगठन रेडक्रॉस
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Antarrashtriya Red Cross Ka Mukhyalay Kahan Hai