अंतरराष्ट्रीय रेड क्रॉस सोसाइटी की स्थापना कब हुई?

(A) 12 सितंबर, 1865
(B) 22 अगस्त, 1864
(C) 02 मार्च, 1866
(D) 22 मार्च, 1912

Answer : 22 अगस्त, 1864 को

Explanation : अंतरराष्ट्रीय रेड क्रॉस सोसाइटी की स्थापना 22 अगस्त, 1864 को हुई थी। यह एक अंतरराष्ट्रीय संगठन है, जिसका मुख्यालय स्विटजरलैंड के जेनेवा में है। इस संस्था को साल 1917, 1944 और 1963 में नोबेल शांति पुरस्कार मिल चुका है। इसकी स्थापना हेनरी ड्यूडेंट ने की थी, जिनका जन्म आठ मई को ही हुआ था। इसलिए हर साल आठ मई को रेड क्रॉस दिवस मनाया जाता है। यह संस्था युद्ध और शांति के समय दुनियाभर के देशों की सरकारों के बीच समन्वय का काम करती है। इसका मुख्य कार्य मानव सेवा है। जिसमें दुनिया के लगभग 210 देश इस संस्था से जुड़े हुए हैं। भारत में रेड क्रॉस सोसाइटी की स्थापना साल 1920 में पार्लियामेंट्री एक्ट के अनुसार की गई। भारत में रेडक्रॉस सोसाइटी की 700 से भी अधिक शाखाएं हैं। रेड क्रॉस सोसाइटी के सिद्धांतों को मान्यता साल 1934 में 15वें अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में मिली, जिसके बाद इसे दुनियाभर में लागू किया गया।
Tags : अन्तर्राष्ट्रीय संगठन रेडक्रॉस
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Antarrashtriya Red Cross Society Ki Sthapna Kab Hui