भगवान राम की बहन का क्या नाम था?

(A) शांता देवी
(B) कुकबी
(C) कौशल्या
(D) a और b दोनों

bhagwan ram

Answer : शांता देवी और कुकबी

Explanation : भगवान राम की बहन का नाम शांता और कुकबी था। श्रीराम की दो बहनें में शांता चारों भाइयों से बड़ी थीं। दक्षिण भारत की रामायण के अनुसार शांता राजा दशरथ और कौशल्या की पुत्री थीं, लेकिन पैदा होने के कुछ वर्षों बाद राजा दशरथ ने शांता को अंगदेश के राजा रोमपद को दे दिया था। हुआ यूं कि एक बार जब अंगदेश के राजा रोमपद राजा दशरथ से मिलने अयोध्या अपनी पत्नी के साथ आये तो उन्हे ज्ञात हुआ के राजारोमपद की कोई संतान नहीं है। संतान ना होने का क्या दुःख होता है यह समझते हुए राजा दशरथ ने अपनी बेटी शांता को उन्हें दे दिया। उसके बाद राजा रोमपद शांता को लेकर अंगदेश लौट आये। भगवान राम की बड़ी बहन का पालन-पोषण राजा रोमपद और उनकी पत्नी वर्षिणी ने किया, जो महारानी कौशल्या की बहन अर्थात राम की मौसी थीं। बता दे कि दुनियाभर में 300 से ज्यादा रामायण प्रचलित हैं। उनमें वाल्मीकि रामायण, कंबन रामायण और रामचरित मानस, अद्भुत रामायण, अध्यात्म रामायण और आनंद रामायण की चर्चा ज्यादा होती है। लेकिन दक्षिण की रामायण में भगवान राम की बहन का उल्लेख है।

हिमाचल के कुल्लू में शृंग ऋषि के मंदिर में भगवान राम की बड़ी बहन शांता की पूजा होती है। यह मंदिर कुल्लू से 50 कि.मी दूर बना हुआ है। यहां देवी शांता की प्रतिमा भी स्थापित है, इस मंदिर में देवी शांता और उनके पति शृंग ऋषि की साथ में पूजा होती है। दोनों की पूजा के लिए कई जगहों से भक्त दर्शन के लिए आते हैं। शांता देवी के इस मंदिर में जो भी भक्त देवी शांता और शृंग ऋषि की सच्चे मन से पूजा करता है उसे भगवान राम का आशीर्वाद प्राप्त होता है। आपको बता दें की देवी शांता के मंदिर में दशहरा बड़ी धूम-धाम से मनाया जाता है।
Tags : हिंदू धर्म
Related Questions
Web Title : Bhagwan Ram Ki Bahan Ka Kya Naam Tha