भारत आसियान का सदस्य कब बना?

(A) 28 जुलाई, 1995
(B) 8 अगस्त, 1967
(C) 23 जुलाई, 1996
(D) 14 नवंबर, 2017

asean

Answer : 23 जुलाई, 1996

Explanation : भारत आसियान का सदस्य 23 जुलाई, 1996 को बना। वर्तमान में आसियान के 10 स्थायी सदस्य हैं। भारत इस संगठन का सदस्य नही है क्योंकि आसियान दक्षिण-पूर्व एशिया के देशों का संगठन है, जबकि भारत दक्षिण-एशिया में स्थित है। लेकिन आसियान ने भारत को सलाहकार देश का दर्जा 23 जुलाई, 1996 को दिया था। चीन की भी कोशिश है कि उसे भी आसियान का पूर्ण सदस्य बना जाए। बता दे कि वर्ष 1995 में भारत को आसियान का पूर्ण वार्ता भागीदार बना लिया गया था, वर्ष 1966 में भारत को 'आसियान रीजनल फोरम' (ARF) का सदस्य बनाया गया था, तथा वर्ष 2002 से प्रतिवर्ष भारत आसियान सम्मेलन होना शुरू हुआ। आसियान की स्थापना 8 अगस्त, 1967 को बैंकॉक में हुई थी। इंडोनेशिया, मलेशिया, फिलीपींस, सिंगापुर और थाईलैंड आसियान के संस्थापक सदस्य हैं। शेष पांच सदस्य ब्रूनोई, कंबोडिया, लाओस, म्यांमार और वियतनाम बाद में इस संगठन में शामिल हुए थे। आसियान का उद्देश्य दक्षिणी एशिया में आर्थिक प्रगति को त्वरित करना और स्थायित्व को बनाये रखना है। इसके महासचिव का पद प्रति दो वर्ष बाद प्रत्येक सदस्य देश को दिया जाता है और देश के चुनाव का आधार क्रमागत होता है।
Tags : अन्तर्राष्ट्रीय संगठन आसियान
Related Questions
Web Title : Bharat Aashiyan Ka Sadasya Kab Bana