भारत और वियतनाम के बीच दिसंबर 2020 में कितने समझौते हुए थे?

(A) बारह समझौते
(B) सात समझौते
(C) दस समझौते
(D) पांच समझौते

Answer : सात समझौते

Explanation : भारत और वियतनाम के मध्य 21 दिसंबर, 2020 को रक्षा, पेट्रो रसायन और न्यूक्लियर ऊर्जा समेत कुछ दूसरे क्षेत्रों में 7 अहम समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वियतनाम के प्रधानमंत्री गुयेन जुआन फुक के बीच हुए शिखर सम्मेलन में रक्षा क्षेत्र में मदद करने और दक्षिण चीन सागर की मौजूदा स्थिति पर काफी विस्तार से चर्चा हुई। भारत ने वियतनाम की वित्तीय मदद और बढ़ाने का आश्वासन दिया है, जबकि इसी बैठक में भारत की मदद से तैयार 7 विकास परियोजनाएँ वियतनाम की जनता को समर्पित की गईं।

भारत और वियतनाम के प्रधानमंत्रियों की ओर से वर्ष 2021-23 के लिए संयुक्त घोषणा-पत्र जारी किया गया। इस दृष्टिकोण-पत्र में शांति, संपन्नता और जनता को केंद्र में रखा गया है। भारत ने वियतनाम की सांस्कृतिक विरासत को बचाने में भारी मदद करने का ऐलान किया है। इसके अलावा विदेश मंत्रालय की ओर से बताया गया है कि भविष्य में रक्षा सेक्टर में सहयोग दोनों देशों के बीच रिश्ते की अहम कड़ी होगी। दोनों देशों ने संयुक्त बयान जारी किया है, उसमें दक्षिण चीन सागर और समुद्री सीमा विवाद को सुलझाने के लिए संयुक्त राष्ट्र के तत्वाधान में सक्रिय समुद्री कानून के लिए संयुक्त राष्ट्र के तहत समझौत (UNCLOS) का जिक्र है। दोनों नेताओं ने UNCLOS के नियमों व सिद्धांतों का प्रत्येक क्षेत्र में पालन करने और किसी भी समुद्री इलाके में सीमा विवाद को इन नियमों के तहत ही सुलझाने पर जोर दिया है।
Related Questions
Web Title : Bharat Aur Vietnam Ke Beech December 2020 Mein Kitne Samjhaute Hue The